कोविड 19 से बचाव हेतु वेक्सिनेशन महाभियान की तैयारियों हेतु खंड स्तरीय बैठक हुई आयोजित | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कोविड 19 से बचाव हेतु वेक्सिनेशन महाभियान की तैयारियों हेतु खंड स्तरीय बैठक हुई आयोजित | New India Times

अनुविभागीय अधिकारी श्री अमन मिश्रा के निर्देशन में देवरी एवं केसली में वेक्सिनेशन महाभियान की तैयारियों हेतु विकास खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमन मिश्रा द्वारा दिनांक 25 एवं 26 अगस्त 2021को होने वाले वेक्सिनेशन महाभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शासन स्तर एवं जिला कलेक्टर द्वारा दिए निर्देश अनुसार नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में महाभियान का पर्याप्त प्रचार प्रसार कराया जावे, प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाएं जानें हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में एवं नगरीय में 18 वर्ष से ऊपर के सभी पात्र व्यक्तियों का चिन्हांकन कराकर टीकाकरण कराया जावे. ग्रामीण एवं नगरीय दोनों क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों, रक्षा समिति, वन समिति, स्व सहायता समूह के सदस्यों के सहयोग से एवं ग्रामों में मुनादी, एनाउंसमेन्ट, एवं घर घर जाकर सर्वे एवं पीले चावल देकर वेक्सिनेशन हेतु आमंत्रित किया जावे.
सभी उपस्थित विभाग पंचायत विभाग स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास, खाद्य, नगर पालिका आदि विभाग प्रमुखों से समन्वय बनाकर एवं प्लानिंग के साथ इस अभियान को सफल बनाने केनिर्देश दिए एवं इस अभियान में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही प्रस्तावित किए जाने हेतु कहा गया.
इसी अनुक्रम में समय पर ग्राम स्तर पर वेक्सीन हेतु शेष पात्र व्यक्तियों की जानकारी न दिए जाने वाले सचिव परसराम तिवारी, सहायक सचिव उमेश तिवारी को नोटिस एवं सेक्टर वार जानकारी प्रदान न करने वाले, लापरवाही बरतने पर पीसीओ श्री चंद्रशेखर सूर्यवंशी को नोटिस जारी कर कार्यवाही प्रस्तावित किए जाने हेतु लेख किया है साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों से इस वेक्सिनेशन महाभियान को सफल बनाने की अपील की है. सीईओ श्री देवेंद्र जैन द्वारा भी एनसीसी एवं एन एस एस के छात्रों का भी वालेंटियर के रूप में सहयोग लेने हेतु कहा एवं जनपद स्तरीय कार्ययोजना पटल पर रखी!
बैठक में जनपद सीईओ श्री देवेंद्र जैन, सीईओ केसली कु.पूजा जैन, एसडीओपी पूजा शर्मा, बीएमओ अर्चना शरण, श्री एच.के. सेंधिया बी आर सी अरुण दुबे, बीईओ श्री आर के जैन, लीना घोष एवं केसली के स्वास्थ्य बिभाग एवं अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version