कृषि विभाग में बैटरी चोरी करने वालों का पुलिस प्रशासन ने किया पर्दाफाश | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कृषि विभाग में बैटरी चोरी करने वालों का पुलिस प्रशासन ने किया पर्दाफाश | New India Times

एसडीओपी शिव कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी, एसआई मनीष बडोनिया, एसआई योगेंद्र सिंह ठाकुर, कपूरचंद अजय रघुवंशी, नितेश रघुवंशी, राहुल राजपूत ने मुख्य भूमिका चोरों को दबिश देकर पूरे मामले का खुलासा करने में रही. कृषि विभाग कार्यालय दमुआ मार्ग दातला कार्यालय के पीछे स्थित मिट्टी प्रयोगशाला के भवन के अंदर रखा हुआ सामान सीपीयू व 16 नग बैटरी एवं अन्य सामान जुमला कीमती 70000 रुपए को किसी अज्ञात चोरों द्वारा खिड़की की रॉड काटकर चोरी कर ले गए थे. उक्त प्रकरण में पर्दाफाश करने में पुलिस को सफलता मिली और आरोपी राज पिता सरवन यदुवंशी उम्र 19 वर्ष अजय और जय पिता नरेश सलाम उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 19 दातलावादी जुन्नारदेव व अन्य दो नाबालिग दोस्तों से चोरी गया मशरूका 16 नग बैटरी एवं अन्य सामान जप्त करने में सफलता प्राप्त की. जिसमें थाना जुन्नारदेव पुलिस बल एसडीओपी एसके सिंह, थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी, एसआई मनीष बडोनिया, एसआई योगेंद्र सिंह ठाकुर, कपूरचंद, अजय रघुवंशी, नितेश रघुवंशी, राहुल राजपूत की मुख्य भूमिका चोरों को दबिश देने में रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version