मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना बण्डा ग्राम रामपुर हीरा में 13 अगस्त को हरीशचंद्र उम्र 60 वर्ष का शव ईख के खेत पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
वहीं मृतक हरिश्चंद्र के पुत्र विनोद कुमार ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर हरिद्वारी व वीरपाल पुत्र गण निवासी रामपुर हीरा थाना बण्डा जनपद शाहजहांपुर द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर अपने पिता हरीशचंद्र उम्र लगभग 60 वर्ष के हत्या की बताई गई थी. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की तो शक की सारी सुई मृतक के पुत्र विनोद कुमार पर रुकी, पुलिस ने 21 अगस्त को पिपरिया हरिश्चंद्र मोड़ से उसे गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल किया और उसकी निशानदेही पर आल्हा कत्ल रक्त रंजित चाकू बरामद किया गया।
मनोज कुमार प्रभारी निरीक्षक बण्डा ने बताया कि मृतक हरीश चंद्र अपनी खेती की जमीन को गुरुद्वारे के नाम करने की बात कहता था जिसके कारण विनोद कुमार व मृतक हरिश्चंद्र के मध्य विवाद होता रहता था, इसी कारण विनोद कुमार द्वारा स्वयं ही अपने वृद्ध पिता हरिश्चंद्र की गले पर चाकू से वार करके हत्या कर शव को तेरे भाई हरिद्वारी की ईख के खेत में छुपा दिया ताकि शक हरिद्वारी व वीरपाल पर जाए और करीब 10 वर्ष पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए उनके विरुद्ध अपने पिता की हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था।
संजीव कुमार बाजपाई एसपी ग्रामीण ने बताया कि 13 अगस्त को थाना बंडा क्षेत्र में 60 वर्षीय हरी चंद्र का शव खेत में मिला था, सभी अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था, 2 लोगों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई थी लेकिन प्रथम दृष्टि से ही मामला संदिग्ध लग रहा था. पुलिस ने एविडेंस कलेक्ट किए, डॉग स्कॉट को बुलाया और फिर मृतक के पुत्र पर शक होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने घटना का इकबाल किया और उसी की निशानदेही पर चाकू बरामद किया गया. उसने बताया है कि पिता अपनी सारी जमीन गुरुद्वारे के नाम करना चाहते थे इसी से क्षुब्ध होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।
