उसामा रऊफ खान ऑल महाराष्ट्र माइनाॅरिटी एज्युकेशन सोसायटीज एंड टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के सचिव नियुक्त | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

उसामा रऊफ खान ऑल महाराष्ट्र माइनाॅरिटी एज्युकेशन सोसायटीज एंड टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के सचिव नियुक्त | New India Times

भुसावल शहर के खड़का रोड स्थित माइनॉरिटी वेल्फ़ेर एजुकेशन सॉसाययटी के तहत उसामा हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के अध्यक्ष उसामा रऊफ खान को गुरुवार को औरंगाबाद स्थित अलंकार सभागृह की बैठक में ऑल महाराष्ट्र माइनॉरिटी एज्युकेशन सोसायटीज अँड टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के सचिव पद के लिए नियुक्त किया गया है. वहीं अब्दुल मुकीम देशमुख जिला परिषद सेवानिवृत्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अध्यक्ष चुना गया है. बैठक में ये कहा गया है कि अल्पसंख्यक संगठनों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा. आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। संभाग स्तर पर जनजागरूकता, शिविर, मेलों का आयोजन होगा. संस्था के माध्यम से प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा. टीईटी के छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article