पंचशील गृह निर्माण सहकारी समिति की बैठक संपन्न, विधायक सुनील उईके को सौंपा ज्ञापन, रखी अपनी मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पंचशील गृह निर्माण सहकारी समिति की बैठक संपन्न, विधायक सुनील उईके को सौंपा ज्ञापन, रखी अपनी मांग | New India Times

जुन्नारदेव नगर की एकमात्र पंचशील गृह निर्माण सहकारी समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए. जिसके तहत सहकारी समिति की उपविधि में वर्णित नियम अनुसार समिति के जिन भूखंड मालिकों द्वारा अपने भूखंड विक्रय कर दिए हैं उनकी सदस्यता नियमअनुसार समाप्त करने का प्रस्ताव पास किया गया. पंचशील कॉलोनी में समिति में खाली पड़े भूखंड जिसमें विगत 20 वर्षों से प्लाट खरीदने के बाद भवन नहीं बनाए गए हैं इन्हें भी कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार 1% विकास शुल्क जमा करने के लिए समिति द्वारा पत्र प्रेषित करने का निर्णय पारित किया गया. वहीं पंचशील गृह निर्माण समिति के सार्वजनिक गार्डन में बाउंड्री वाल, औषधि पौधा रोपण के लिए क्षेत्रीय विधायक सुनील उइके को मीटिंग के अंत में ज्ञापन सौंपा गया. पंचशील गृह निर्माण समिति की बैठक में उपस्थित सदस्यों में उपाध्यक्ष साबिर अली, पूर्व प्राचार्य पंडित रविशंकर स्कूल, किशोर सिंह ठाकुर, किशोर सिंह अमूले, मोहम्मद ताहिर, श्रीमती प्रवीणा वर्मा, राजेंद्र शर्मा, सोहन वर्मा, हैदर कुरेशी आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version