जामनेर की अंजूमन स्कूल के दंगा मामले में 20 लोगों पर फौजदारी दायर | New India Times

नरेंद्र इंगले, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जामनेर की अंजूमन स्कूल के दंगा मामले में 20 लोगों पर फौजदारी दायर | New India Times

जामनेर शहर की एकमात्र मुस्लिम शिक्षा संस्था अंजूमन हाईस्कूल में लंबे अरसे से चल रहे वर्चस्व के विवाद ने 15 अगस्त के दिन फिर से कानून के पन्ने में अपनी पुख्ता जगह बना ली है. इस वर्चस्व की लड़ाई के बीच आतंक का शिकार बने संस्था के चेयरमैन नूर मोहम्मद पटेल और उनके बेटे शोएब ने 17 अगस्त को जामनेर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई . शोएब द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि 15 अगस्त के दिन झंडारोहण के बाद स्कूल में संचालक मंडल की जनरल मीटिंग हुई फिर हम लोग अपने घर जाने के लिए स्कूल से निकले और अपनी गाड़ियों के पास आए तभी स्कूल के प्रांगण में मौजूद 30 से 40 लोगों की भीड़ ने हमारी गाड़ियों को रोककर अचानक हम पर हमला कर दिया. मेरे गले से सोने की चैन और जेब से 7 हजार रुपया लूट लिया गया. इस पूरे मामले में अनीस शेख, रिजवान अब्दुल लतीफ, जावेद शेख, युनुस शेख, सैयद इमरान, निहाल शेख, मुजफ्फर आसिफ महमूद शेख, अबु लाला शेख, अजीम शेख मजीद, सूफियाना खान शेख अनीस, जाकिर खान नबा खान समेत अन्य कुल 20 लोग शामिल हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विदित हो कि 15 अगस्त के दिन जब हमारे संवाददाता किसी काम से सरकारी अस्पताल में थे तब उक्त मामले से जुड़ा दूसरा यानी जिनके खिलाफ शोएब ने मामला दर्ज किया गया है वह पक्ष मेडिकल मेमो के साथ डॉक्टरी परामर्श ले रहा था. विवाद के बाद हमने संस्था के अध्यक्ष नूर मोहम्मद पटेल से अपना पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा था कि संस्था में हमारा बहुमत है बावजूद इसके न जाने क्यों बाहरी तत्व संस्था पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. इकाई का कामकाज कानून के अनुसार चल रहा है, जनरल मीटिंग में रिक्त संचालकों की नियुक्तियों को लेकर चर्चा की गई. अगर संस्था को लेकर किसी की कोई गलत धारणाए है तो उसका समाधान न्यायपालिका करेगी हम उसके लिए तैयार हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version