अर्पण के इलाज में सहारा बना समस्या समाधान परिवार | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अर्पण के इलाज में सहारा बना समस्या समाधान परिवार | New India Times

वास्तविकता में किसी की मदद करना अगर सीखना है तो वह समस्या समाधान परिवार से सीखना चाहिए। संगठन एक बार फिर गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला कुमारन टोला निवासी अर्पण राठौर का इलाज कराकर समाज सेवा की मिसाल पेश की।
बताते हैं कि 12 अगस्त 2021 को समस्या समाधान परिवार के नीरज राठौर के द्वारा अर्पण राठौर के भाई राकेश राठौर को समस्या समाधान परिवार के संचालक रजनीश गुप्ता से मुलाकात कराते हुए अवगत कराया गया कि 10 अप्रैल 2021 को अर्पण के पेट में अचानक दर्द होने की वजह से सिटी हॉस्पिटल लखीमपुर ले जाया गया जहां जांच में पता चला की अर्पण की आंतें फट चुकी हैं, जिसकी जानकारी के पश्चात अर्पण के परिवार वालों ने घर परिवार रिश्तेदारों से मदद लेते हुए तत्काल प्रथम ऑपरेशन कराया, जिसके 3 महीने के पश्चात लैट्रिन की थैली को हटाने के लिए बरेली के जिला अस्पताल में 29 जुलाई 2021 पुनः दूसरा ऑपरेशन कराया गया। दो ऑपरेशन के पश्चात परिवार की आर्थिक परिस्थितियां काफी दयनीय हो गई जिसके पश्चात लगभग 10 दिनों के बाद अर्पण के पेट में पुनः दर्द होने लगी जिसकी वजह से अर्पण के भाई राकेश राठौर के द्वारा समस्या समाधान परिवार के संचालक रजनीश गुप्ता से मुलाकात कर अपने घर बुलाया, मौके पर पहुंचकर रजनीश गुप्ता ने लाइव संदेश के माध्यम से समस्या समाधान परिवार के सदस्यों से सहयोग की अपील की जिसके पश्चात उमारानी हॉस्पिटल के डॉक्टर अभिषेक मेहरोत्रा ने परामर्श देते हुए सुषमा क्लीनिक के सर्जन डॉक्टर अनुराग वर्मा को दिखाने के लिए बोला, डॉक्टर अनुराग वर्मा से रजनीश गुप्ता के द्वारा मुलाकात करने के बाद अर्पण राठौर के इलाज की प्रक्रिया को प्रारंभ करते हुए डॉक्टर साहब ने निःशुल्क अल्ट्रासाउंड व कई निःशुल्क जांचें तत्काल कराईं और 4 दिन की दवा के लिए पर्चा बनाकर अपने कंपाउंडर के माध्यम से अर्पण का इलाज घर पर ही प्रारंभ कराया और साथ ही साथ पेट के सिटी स्कैन की जांच कराने के लिए लिखा, पेट के सिटी स्कैन की जांच के लिए रजनीश गुप्ता द्वारा जिला अस्पताल के पंकज वर्मा जी से संपर्क साधा गया जिसके पश्चात पंकज वर्मा के द्वारा अर्पण को जिला अस्पताल लखीमपुर बुलाकर पेट के सिटी स्कैन की जांच बिल्कुल निःशुल्क करा दी गई। अर्पण को आज 18 अगस्त 2021 को डॉक्टर अनुराग वर्मा को पुनः दिखाया गया , रिपोर्ट देखने के पश्चात डॉ अनुराग वर्मा के द्वारा पेट में इन्फेक्शन की बात कहते हुए लंबे इलाज व देखरेख की बात कही, समस्या समाधान परिवार के संचालक रजनीश गुप्ता के द्वारा इलाज के लिए जरूरत पड़ रही दवाइयों को थोक रेट में निकलवा कर इलाज का पूरा खर्चा संगठन के माध्यम से किया जा रहा है। डॉक्टर अनुराग वर्मा के द्वारा भी अर्पण को निःशुल्क परामर्श के साथ-साथ निःशुल्क मलहम पट्टी की जा रही है।
अर्पण व उसके भाई राकेश राठौर के द्वारा समस्या समाधान परिवार के समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
संचालक रजनीश गुप्ता ने कहा अपने क्षेत्र के नव युवा अब क्षेत्रीय विकास में संपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार हैं जिसका जीता जागता उदाहरण चिकित्सा के क्षेत्र में आए हुए डॉक्टर अभिषेक मेहरोत्रा और डॉक्टर अनुराग वर्मा हैं जो चिकित्सा के साथ-साथ मातृभूमि में जरूरतमंदों की सेवा के लिए संकल्पवध‌ सहयोग के लिए सदैव तत्पर हैं। समस्या समाधान परिवार का भविष्य में चिकित्सा समस्या के निवारण हेतु एक बड़े हॉस्पिटल का सपना पूर्ण करने का संकल्प एक बार पुनः दोहराया गया है।
इस मौके पर कृषांग गुप्ता, जुनैद अहमद इराकी, समीर अंसारी, चंद्र प्रकाश मौर्य आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version