जुन्नारदेव थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, कोरोना प्रोटोकॉल के तहत त्योहार मनाने पर बनी सहमति | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, कोरोना प्रोटोकॉल के तहत त्योहार मनाने पर बनी सहमति | New India Times

कोरोना नियमों पालन करने व शांति सद्भाव कायम रखने के उद्देश्य से थाना जुन्नारदेव में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. जहां नगर के सभी धर्मों के लोगों ने उपस्थिति देकर आगामी त्यौहार मोहर्रम व रक्षा बंधन के बाद लगने वाले बजरिया उत्सव पर अपने विचार साझा किए. नगर पालिका एवं राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग पूरी तरह सभी तरह की आवश्यक व्यवस्था बनाने की सहमति बनी. इस दौरान एसडीएम एमआर धुर्वे, तहसीलदार रेखा देशमुख, एसडीओपी शिव कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी, धार्मिक, सामाजिक प्रतिनिधि कोरोना के लिए तय की गई गाइडलाइन का पालन करने और भाईचारे सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए दोनों प्रमुख त्योहारों में सद्भाव बनाए रखने की अपील की और हर समय सहयोग देने का आश्वासन दिया. बैठक में धर्म प्रेमी बंधु, पत्रकार गण उपस्थित रहे. जहां त्योहारों के मद्देनजर अपनी अपनी बात रख कर आयोजन को शांति सद्भाव से मनाए जाने का आश्वासन दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version