मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना तिलहर पुलिस ने अवैध असलहा की बिक्री करने वाले विवेक और निर्मल मिश्रा कोगिरफ्तार 7 अवैध असलहा बरामद किया है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक तिलहर, उ0 नि0 विकास कुमार, उ0 नि0 अमित चौहान, उ0नि0 ललित कुमार, हेड कांस्टेबल जुबेर, हेड कांस्टेबल सलमान खान आदि पुलिस टीम ने सेंट मैरी स्कूल मरिया धाम श्मशान घाट के निकट विवेक निवासी ग्राम अहाता कप्तान थाना रामपुर जनपद सीतापुर, निर्मल मिश्रा भावल खेड़ा थाना मदनापुर जनपद शाहजहांपुर को रोक कर जब तलाशी ली तो उनके पास है सात तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए.
पूछताछ में पुलिस को आरोपियों ने बताया कि हम लोग सीतापुर व फर्रुखाबाद से कम कीमत में तमंचे खरीद कर लाते हैं और यहां महंगे दामों में बेच देते हैं।
