मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत दातला की मदीना मस्जिद समिति एवं मोहम्मदिया एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वधान में मुख्य अतिथि पूर्व एनसीसी ऑफिसर साबिर अली के द्वारा ध्वजारोहण किया गया. तत्पश्चात पूर्व H&M जी एस खान द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया एवं देशभक्ति के नारे लगाए गए. ध्वजारोहण के बाद देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारियों की जीवनी पर मौलाना मोहम्मद आबिद असरी, मौलाना मोहम्मद राशिद पूर्व एनसीसी ऑफिसर साबिर अली ने प्रकाश डाला. इस अवसर पर हजरत गुलदादा, मौलाना अनवर खान, निसारगुल खान, मोहम्मद ताहिर, मुकेश मरकाम, दुर्गा चरण पंडोले, राजू चौधरी, अशरफ, शेर गुल खान, अब्दुल हक, सैयद शाहिद जमाल, बसरदाद, शमीम दाद क्रिकेट कोच, अब्दुल रशीद कंचु सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
