संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

ओबेदुल्लागंज पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मलकीत सिंह के वाहन चालक राजू पटेल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, वह लगभग 40 वर्ष का था। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के आत्महत्या करने की मुख्य वजह बीमारी होने बताया है। ओबेदुल्लागंज थाना प्रभारी एसडी भालेकर ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल पटेल के खुदकुशी करने की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि काफी समय से मृतक हेड कॉन्स्टेबल राजू पटेल ओबेदुल्लागंज एसडीओपी मलकीत सिंह की जीप चला रहे थे।
