आगामी त्यौहारों के दौरान कोविड गाईड लाईन का पूर्णतः पालन किया जाये,शांति समिति की बैठक में लिया निर्णय | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

आगामी त्यौहारों के दौरान कोविड गाईड लाईन का पूर्णतः पालन किया जाये,शांति समिति की बैठक में लिया निर्णय | New India Times

कोविड गाईड लाईन के पालन को ध्यान में रखते हुए अगस्त माह में मोहरर्म, रक्षाबंधन एवं अन्य पर्वो को मनाये जाने हेतु कलेक्टर श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को शहर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
न्यू कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी श्री अशोक सिंह चैहान, सहित श्रीमती श्वेता गौरे, बलदेव राज बल्लू, श्रीमती कुष्णा कुशवाहा, काले खांन, हाजी रफीक खान राईन, वहीद खांन, जाहिद अली, अशफाफ मोहम्मद, अकबर अली, डाॅ. राजू त्यागी, सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए आगामी त्यौहारों पर कोविड प्रोटोकाॅल का पूर्ण रूप से पालन किया जाना है। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जायेगा। मोहर्रम पर निकलने वाले ताजिया निर्धारित मार्ग से विजर्सन स्थल जायेंगे। कलेक्टर ने नगर पालिका दतिया के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई प्रकाश एवं पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर ने कहा कि प्रत्येक ताजियां के साथ रहने वाले लोगों की उनके मोबाईल नम्बर की सूची भी 16 अगस्त को उपलब्ध कराई जावे। बैठक में उपस्थित मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि ताजियों के साथ जुलूस एवं अखाड़े नहीं निकाले जायेंगे। जो ताजिए निकाले जायेंगे वह निर्धारित मार्ग से ही विसर्जन स्थल तक पहुंचेगे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version