आशा रेकवार, भोपाल, NIT;
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने स्थानान्तरण में दी गयी छूट की अवधि अब 30 जून के स्थान पर 10 जुलाई 2017 तक बढ़ाने के आदेश जारी किये हैं।
गौरतलब है कि स्थानान्तरण करने के लिए विभागों को 1 से 30 जून तक प्रतिबंध शिथिल कर छूट दी गयी थी, लेकिन किसान आंदाेलन के कारण विभागों में इसका लाभ नहीं लिया जा सका। अब विभागों में तबादले किये जा सकेंगे।
