नरेंद्र इंगले, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जामनेर के मदनी नगर के रिहायशी इलाके के एक घर में अज्ञात बदमाशों ने करीब 30 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. यह सांडु ठेकेदार नामक ठेकेदार के आलीशान बंगले पर चोरी की घटना घटी है. जब यह वारदात हुई तब ठेकेदार अपने परिवार के साथ जलगांव शॉपिंग के लिए गए थे. मीडिया से बात करते हुए ठेकेदार ने बताया कि जमीन व्यवहार से मिले 15 लाख 75 हजार, 5 लाख के जेवरात और बेटे के बेडरूम में रखे साढेचार लाख रूपये इस तरह कुल 25 लाख से अधिक की रकम अज्ञात चोरों ने उड़ा दी है. आज सुबह पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और सुराग तलाशने की कोशिश की.
विदित हो कि बीते कुछ दशक में इतनी बड़ी रकम की चोरी का यह शहर में हुआ पहला मामला है. आज ऑनलाइन बैंकिंग के युग में जहां 2 लाख के व्यवहार के लिए पैन कार्ड मांगा जाता है वहीं लाखों रुपए की नगदी टैक्सेशन विभाग के नजर से कैसे चूक गई? खैर इस मामले को लेकर पुलिस जांच मे जुटी है.
