लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल शहर में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को देखते हुए लायंस क्लब भुसावल ने हाल ही में शहर के ग्रामीण अस्पताल क्षेत्र में वृक्षारोपण किया है. लायंस क्लब 2016 से इस क्षेत्र में पेड़ लगा रहा है और अब तक सरकारी ठेकेदार विनय सोनू बधे और कंपनी ने पेड़ों की देखभाल करते आ रहे हैं. इस दौरान पौधरोपण कार्यक्रम में अस्पताल अधीक्षक डॉ मयूर चौधरी, लायंस अध्यक्ष डॉ उमाकांत चौधरी, सचिव किरण सरोदे, कोषाध्यक्ष संजय चौधरी, डॉ नरेंद्र भोले, गोपाल अग्रवाल, डीडी चौधरी, डॉ एसएम महाजन, सरकारी ठेकेदार विनय बधे, विवेकानंद पाटिल और सभी लायंस सदस्य उपस्थित थे. इस अवसर पर ग्रामीण अस्पताल के समस्त स्टाफ ने सहयोग किया.
