अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर पटवारी संघ | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर पटवारी संघ | New India Times

पिछले एक माह से अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने और पूरा करने की मांग में मंगलवार को आखिरकार पटवारी संघ ने भी अपना देवरी तहसील कार्यालयों में जमा करते हुए अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके कारण अब जिलेभर के सभी पटवारी सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। इससे ग्रामीण स्तर सहित विभागीय स्तर पर राजस्व सम्बंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण पर एक बार फिर से रूकावट उत्पन्न हो गई है। बताया जाता है कि पिछले एक माह के दौरान पटवारी संघ के द्वारा अपनी तीन सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर तक ज्ञापन सौंपते हुए मांगों को पूरा किए जाने की मांग की गई। जिसे अनसुना करने पर विरोध स्वरूप पटवारी संघ के द्वारा 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल का फैसला लिया गया है। ज्ञापन में पटवारियों का वेतनमान ग्रेड पे 2800 करते हुए समयमान वेतन विसंगति को दूर करने , इसके साथ ही गृह जिले में पदस्थ करने एवं पटवारियों के लिए सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता को समाप्त किए जाने की मांग ज्ञापन में की गई है। पटवारी संघ में उमाकांत दीक्षित, रशीद खान, अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर, सुंदरलाल मरावी, नीलेश आठ्या, राजेंद्र द्विवेदी,प्रांशु जैन, भागचंद हलवा, सजल राजपूत, अजय अहिरवार, आदि उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version