राजस्थान वक्फ बोर्ड के गठन की प्रक्रिया में तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, बार कौंसिल सदस्य सैयद शाहिद हसन, पूर्व सांसद अश्क अली टांक व विधायक रफीक खान निर्विरोध सदस्य चुने गये | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान वक्फ बोर्ड के गठन की प्रक्रिया में तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, बार कौंसिल सदस्य सैयद शाहिद हसन, पूर्व सांसद अश्क अली टांक व विधायक रफीक खान निर्विरोध सदस्य चुने गये | New India Times

राजस्थान वक्फ बोर्ड के गठन की प्रक्रिया के तहत पांच सदस्यों की चुनावी प्रक्रिया के तहत आये नामांकन पत्रों के मुताबिक सांसद, विधायक व बार कोंसिल में से चयनित होने वाले सदस्यों मे मात्र एक एक नाम नामांकन केवल नामजदगी के लिये आने व जांच के बाद नामांकन सही पाये जाने पर बार कोंसिल सदस्य के तौर पर सैयद शाहिद हसन पुत्र फारुक हसन, सांसद कोटे मे अश्क अली पुत्र सद्दीक अली व विधायक कोटे से रफीक खान पुत्र छोटू खा निर्विरोध सदस्य चुने जाना तय है।

राजस्थान वक्फ बोर्ड के गठन की प्रक्रिया में तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, बार कौंसिल सदस्य सैयद शाहिद हसन, पूर्व सांसद अश्क अली टांक व विधायक रफीक खान निर्विरोध सदस्य चुने गये | New India Times

इसके अलावा मुतवल्ली कोटे से दो सदस्यों के चुने जाने के लिये दो से अधिक नामांकन आने व जांच मे सही पाये जाने से उनके मध्य चुनाव होगा। मुतवल्ली कोटे से जयपुर के फसीऊद्दीन, जोधपुर को मोहम्मद सद्दीक, जयपुर के मोहम्मद शौकत कुरेशी, अजमेर के मोहम्मद यूसुफ, भीलवाड़ा के शब्बीर अहमद व जयपुर के उसमान कुरेशी के मध्य चुनाव होगा।
निर्विरोध चुने गये तीन सदस्यों व मुतवल्ली कोटे से चुनाव होकर जीतकर आने वाले दो सदस्यों को देखते हुये लगता है कि सरकार द्वारा मनोनीत होने वाले तीन सदस्यों मे धार्मिक विद्वान, शिया धर्मगुरु व सामाजिक वर्कर मे से दो महिला सदस्य निश्चित होगी एवं एक अन्य सदस्य के तौर पर सरकारी अधिकारी मनोनीत होगा।

By nit

Exit mobile version