वैष्णवी फाउंडेशन ने मनाया हरियाली तीज, आयुर्वेद पर की चर्चा, औषधियुक्त पौधे लगाने का दिया संदेश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

वैष्णवी फाउंडेशन ने मनाया हरियाली तीज, आयुर्वेद पर की चर्चा, औषधियुक्त पौधे लगाने का दिया संदेश | New India Times

वैष्णवी फाउंडेशन कार्यकर्ताओं द्वारा बॉम्बे ब्लू रेस्टोरेंट में मनाया हरियाली तीज और औषधियुक्त पौधे लगाने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यथिति डॉ गुरप्रीत कौर  को माला पहनाकर कर एवं स्मृति चिन्ह देखकर सुधा शर्मा एवं सुमन शर्मा ने स्वागत किया। डॉ. गुरप्रीत ने सर्वप्रथम अपना परिचय दिया, उन्होंने बताया कि वे राजाबेटी हॉस्पिटल में आयुर्वेदिक विशेषज्ञ है एवं उन्होंने आयुर्वेद का महत्व समझाते हुए कहा कि तुलसी, अश्वगन्धा, एवं गिलोई के पौधे बहुत ही महत्वपूर्ण है और हमारे लिये बहुत ही फायदेमन्द है। अतः ये हर घर में लगाने चाहिए।इस अवसर पर वैष्णवी फाउंडेशन की प्रबंधक  शालिनी शर्मा ने वैष्णवी फाउंडेशन के उद्देस्य एवं कार्यों के बारे में समीक्षा करते हुए बताया कि वैष्णवी फाउंडेशन बालिका शिक्षा को बढ़ावा देता है और जरूरतमंदों की मदद एवं पशुयों-पक्षियों को आहार प्रदान करने के लिये  “हेल्पिंग हैंड कैम्पेन” भी चलाता है। वहीं वैष्णवी फाउंडेशन की संस्थापिका ऋतु पांडेय ने अपील कि अगर आप सक्षम है तो इस कोरोना काल में जरूरतमन्दों की मदद करे एवं संस्था द्वारा चलाये जा रहे ” हेल्पिंग हैंड कैम्पेन से जुड़े।
इसके साथ ही सभी सदस्यों ने मनोरंजन के लिये कई खेलों का लुत्फ उठाया। अंत में संथापिका ऋतु पांडेय द्वारा तुलसी, गिलोए और हरण के पौधे वितरित किये और सभी ने संस्था के उद्देश्यों और घर में तुलसी, गिलोए और हरण के पौधे लगाने का प्रण किया। इस अवसर पर संस्था की नीतू जैन, ममता राणा, सुधा शर्मा, सुमन शर्मा, अंजलि शर्मा, भारती शर्मा, रुखसाना, सना खान, जाह्नवी पांडेय आदि सभी सदस्य मौजूद रहे।

Cnधौलपुर युसूफ खान रिपोर्टर

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article