जिला विज्ञान क्लब द्वारा मनाई गई भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के जनक डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

जिला विज्ञान क्लब द्वारा मनाई गई भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के जनक डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती | New India Times

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 12 अगस्त 2021 को कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला की भौतिकी प्रयोगशाला में जिला विज्ञान क्लब लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के जनक डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती मनाई गई।
जिला समन्वयक सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि डॉ.साराभाई ने सोवियत संघ के स्पुतनिक से प्रभावित होकर भारत में भी अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत की और अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत एक समिति इनकोसपर का गठन किया। यही समिति 1969 में इसरो के रूप में आज तक भारतीय अंतरिक्ष संभावनाओं को नए आयाम प्रदान कर रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला डॉ एल आर वर्मा ने डॉ साराभाई के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया व अपने उद्बोधन में कहा कि हमें महान वैज्ञानिक के कार्यों से प्रेरणा लेकर संस्थानों में वैज्ञानिक गतिविधियों को संपादित करना चाहिए।
छात्रा आयुषी मिश्रा ने डॉ विक्रम साराभाई के व्यक्तित्व व कार्यों पर रोचक ढंग से प्रकाश डाला।
जिला समन्वयक ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जा रहा है जो कि आज 12 अगस्त से 21 तक संचालित रहेगी।
प्रत्येक प्रतिभागी को E-प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
गोष्ठी में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य ए पी सरोज, प्रवक्ता खेल एवं शारीरिक शिक्षा, श्याम मूर्ति शुक्ल व सभी विज्ञान शिक्षक श्री डॉ अनिल कुमार, लखपति भारती, अशोक वर्मा, जितेंद्र कुमार, सौरभ गुप्ता, अवधेश कुमार, देवेंद्र सिंह, आशीष पांडेय, शिवेंद्र प्रताप, सुधांशु वर्मा, आदर्श कुमार, अरविंद विश्वकर्मा, मनीष कुमार व एन सी सी अधिकारी सुरविन्द कुमार सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article