मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जयशंकर सिंह थाना अध्यक्ष रोजा ने चार्ज संभालते ही अवैध शराब का कारोबार करने वाले, बनाने वाले व बेचने वालों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 10 महिला व तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है।
एसपी एस. आनन्द के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान में थाना रौजा पुलिस ने 10 महिलाओं व तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर लगभग 120 लीटर अवैध कच्ची शराब, अवैध शराब बनाने के उपकरण, शराब की भट्टी, 350 लीटर लहन नष्ट कर आरोपियों को जेल भेज दिया है.
