पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शैलेश दुबे नागरिक सहकारी बैंक के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शैलेश दुबे नागरिक सहकारी बैंक के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत | New India Times

झाबुआ नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम प्रजापति का गत दिवस निधन हो जाने से संचालक मंडल द्वारा श्री प्रजापति को श्रद्धा सुमन अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा गया तत्पश्चात बैंक के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश दुबे को मनोनीत किया गया। सहकारिता विभाग द्वारा निर्वाचन किये जाने तक अध्यक्ष पद का निर्वहन श्री दुबे करेंगे।

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शैलेश दुबे नागरिक सहकारी बैंक के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत | New India Times

संचालक मंडल द्वारा सर्वसम्मति से श्री शैलेश दुबे जो कि बैंक के प्रारंभिक काल से ही बैंक से जुड़े हुए हैं उनके नाम का प्रस्ताव बैंक के संचालक श्री विजय नायर द्वारा प्रस्तावित किया गया और संचालक राजेंद्र उपाध्याय द्वारा उनका सर्वसम्मति से समर्थन किया गया जिसका संपूर्ण संचालक मंडल द्वारा करतल ध्वनि से यह प्रस्ताव पारित किया गया।

शैलेश दुबे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि यह बैंक जिस प्रकार से पाठक जी ने मंदिर के रूप में रखा है मैं उसके पुजारी के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करुंगा और बैंक को और आगे ले जाने का प्रयास करूंगा।
तत्पश्चात शैलेश दुबे की अध्यक्षता में प्रस्ताव पारित किए गए. बैठक में बैंक उपाध्यक्ष श्री भगवानदास काबरा, संचालक किरण शर्मा, मोहनलाल गवली, विजय नायर, राजेंद्र उपाध्याय, हेमेंद्र पाठक, जिया उल हक कादरी, कपिल पाठक, पिंकी पाठक, संजय शाह, अनिल त्रिवेदी, गौर सिंह वसुनिया और प्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version