शिक्षक संघ एकीकृत ने वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजली, शिक्षक अब्दुल सगीर को किया याद | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शिक्षक संघ एकीकृत ने वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजली, शिक्षक अब्दुल सगीर को किया याद | New India Times

शिक्षक संघ एकीकृत के जिला मंत्री रहे अब्दुल सगीर खान को राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी तथा उनकी स्मृति में ब्लॉक कार्यालय धौलपुर में पीपल का पेड़ लगाया। जिस तरह पीपल वृक्ष की शाखाएँ पल्लवित होंगी उसी प्रकार शिक्षक अब्दुल सगीर खान की अच्छाइयों का मार्गान्तीकरण होगा। सगीर एक कुशल वक्ता, खिलाड़ी और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक और शिक्षकों की समस्याओं को उठाने वाले सहृदयतापूर्ण व्यक्तित्व थे। इस अवसर पर संस्थापक चंद्रभान चौधरी, जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा, रामवरन कपासिया सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। वृक्षारोपण व श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर रईस फारूकी, गंगा राम, भारत गुर्जर, राकेश प्रजापति, रोहित गर्ग, रामबरन कपासिया, मोतीराम शर्मा, रवि, नरेंद्र यादव, महादेवी,नीतू सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version