गुटैया फार्म पर हुई फिल्म ‘आर्मी’ की शूटिंग | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

गुटैया फार्म पर हुई फिल्म ‘आर्मी’ की शूटिंग | New India Times

ईगल होम इंटरटेन्मेंट्स प्रा0 लि0 के बैनर तले बनने वाली आर्मी फिल्म की शूटिंग पुवायां के गुटैया एमएम फार्म पर की गई. आज की शूटिंग में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और रितु सिंह के साथ बाल कलाकार माही पर कई पारिवारिक दृश्य फिल्माए गए. फिल्म शूटिंग का आरंभ गणेश वंदना के साथ किया गया.

एक्शन डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म मे नृत्य के कई दृश्य फिल्माए गए. आज की शूटिंग में ऋतु सिंह, निरहुआ के अतिरिक्त ओ पी वर्मा, विशाल पांडेय, राजीव सिंह, आदित्य शुक्ला, अनुराधा सक्सेना, इरफान खान आदि ने अभिनय किया.

शूटिंग के समय इतनी भीड़ जमा हो गई की पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा और कई बार बारिश के कारण शूटिंग को रोकना पड़ा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article