भाजपा देवरी मंडल ने किया तिरंगा यात्रा का स्वागत | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

भाजपा देवरी मंडल ने किया तिरंगा यात्रा का स्वागत | New India Times

तमिलनाडू के मदुरई से आरंभ होकर हिमवल प्रदेश की अटल टनल तक पहुंचने वाली 4450 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा के देवरी नगर पहुँचने पर भाजपा देवरी मंडल द्वारा भव्य स्वागत कर आगवानी की गई। यात्रा प्रमुख राज लक्ष्मी जी मांडा के नृतत्व में पहुँची तिरंगा यात्रा का स्थानीय छीर फोरलाईन वायपास पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपेश जैन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आगवानी की गई।

कानून अधिकार परिषद की सदस्या राजलक्ष्मी जी मांडा ने तिरंगा यात्रा के संबंध में बताया कि यह यात्रा बाईक द्वारा
तमिलनाडू के मदुरई से आरंभ हुई है जो 19 दिवसों में 12 प्रदेशों की सीमाओं से होकर 4450 किलोमीटर की दूरी तय करके मनाली हिमाचल प्रदेश अटल टनल पर
समाप्त होगी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाईक रैली के साथ नगर से होकर फोरलाईन सड़क तक विदा किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपेश जैन, जिला उपाध्यक्ष अनिल ढिमोले, सांसद प्रतिनिधि मयंक चौरसिया, महामंत्री सुनील प्रजापति, नीरज
तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोंटू राजपूत, महिला मोर्चा अध्यक्ष बंदना दुबे, आभा विश्वकर्मा, सत्यवती लोधी, गीता पटेल, रिंकू पाठक, तेजराम पटेल, युधिष्ठिर लोधी,
सुनील कबीरपंथी, दामोदर लोधी, अनूप जैन, उदय भान जोगी, मनोज नामदेव, राजा गुप्ता, अनिल यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article