स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जुन्नारदेव जनपद पंचायत सभागार में हुआ मीटिंग का आयोजन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जुन्नारदेव जनपद पंचायत सभागार में हुआ मीटिंग का आयोजन | New India Times

स्थानीय जनपद पंचायत सभागार में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन मंगलवार 10 अगस्त को किया गया। बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मधुवंत राव धुर्वे ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये एवं सोशल डिस्टेंस बनाते हुये कार्यक्रम आयोजन की बात कही। 15 अगस्त को नगर के समस्त शासकीय कार्यालयों में सुबह 08.00 बजे अपने विभाग के सीमित अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। विजय स्तंभ पर ध्वजारोहण 08.45 बजे किया जायेगा इसके उपरांत राष्ट्रगान एवं मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया जायेगा। समस्त कार्यक्रमों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये सीमित संख्या में किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न समाचार पत्रों में जारी किए जाने वाले विज्ञापनों को स्वतंत्रता संग्राम के संदेशों पर केन्द्रित किया जाएगा एवं विज्ञापनों को इस प्रकार नियोजित किया जाएगा कि 15 अगस्त को प्रदेश के समाचार पत्रों में शहीदों जिसमें मध्यप्रदेश के शहीद भी शामिल हों के संबंध में प्रसारित हो। बैठक के दौरान एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे, तहसीलदार, एसडीओपी एसके सिंह, सीईओ सुरेन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश पुष्पा साहू, नपा उपाध्यक्ष अरूणेश जयसवाल, बीआरसी ओपी जोशी सहित सभी विभागों के प्रमुख एवं राजनैतिक दलों के नेता, पत्रकार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

By nit

Exit mobile version