सब इंस्पेक्टर श्रीमती नंदनी शर्मा ने संभाला लांच थाने का चार्ज | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

सब इंस्पेक्टर श्रीमती नंदनी शर्मा ने संभाला लांच थाने का चार्ज | New India Times

दतिया जिला पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा तत्कालिक दो थानों के फेरबदल में जांबाज महिला सब इंस्पेक्टर नंदनी शर्मा को लांच थाने की कमान सौंपी है। जिसके चलते एसआई नंदनी शर्मा ने शाम 6 बजे लांच थाना का चार्ज ग्रहण किया और पुलिस स्टाफ से मुकालत कर परिचय लिया। इससे पूर्व नवागत थाना श्रीमती नन्दनी शर्मा का पुलिस स्टाफ द्वारा हार पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं तत्कालीन सब इंस्पेक्टर भास्कर शर्मा पर अपराधिक मामला होने के चलते लाइन अटैच किया गया। बता दें कि श्रीमती नन्दनी शर्मा इंदरगढ़ थाने में पदस्थ रहकर अपनी सख्त महिला सब इंस्पेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं और कई गम्भीर मामलों के खुलासा करने में अपना योगदान दे चुकी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article