मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी द्वारा टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने में एसआई रमेश दुबे, आरक्षक रितेश रघुवंशी, राकेश चौरसे एवं साइबर सेल आरक्षक नितेश सिंह की अहम भूमिका रही। न्यायालय द्वारा जारी दक प्राकृण क्रमांक 6837/ 06 धारा क्रमांक 389, 34 भादवि में वर्ष 2014 में आरोपी अमरनाथ पिता छिगा निवासी जुन्नारदेव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दातलावादी स्थाई वारंट जारी किया गया था जिस वारंटी पर पुलिस अधीक्षक एसपी विवेक अग्रवाल द्वारा 7000 रूपये का इनाम घोषित किया गया जो तकरीबन 2 वर्ष दो अलग-अलग चोरी के प्रकरणों में अपना नाम एवं लगातार अपनी जगह बदल रहा था जिसको मुखबिर लगाकर एवं साइबर सेल की मदद से मंडीदीप भोपाल में गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक एसपी विवेक अग्रवाल के निर्देश पर एसडीओपी एसके सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी व पुलिस बल द्वारा आरोपी को पकड़ने में रही मुख्य भूमिका एसआई रमेश दुबे आरक्षक रितेश रघुवंशी राकेश चौरसे एवं साइबर सेल आरक्षक नितेश सिंह की अहम भूमिका रही।
