मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लाल झंडा कोल माईंस मजदूर यूनियन सीटू कन्हान क्षेत्र एवं पेंच क्षेत्र परासिया में आजादी के 74 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को देश की वर्तमान सरकार पुनः देश को वापस गुलामी की ओर धकेलने में लगी हुई, इसलिए आज भारत में कई राज्यों में सीटू युनियन की सभी शाखाओं द्वारा “देश बचाओ-आजादी बचाओ” आंदोलन के रूप में रैली निकाल कर परासिया एसडीएम को देश के प्रधानमंत्री महोदय को ज्ञापन सौंपा जिसमें वर्तमान सरकार द्वारा देश के सभी संसाधनों, उद्योगों, कल-कारखानों, खदानों, बैंक,बीमा, रेल, आयुधों सहित खेती किसानी को देशी विदेशी मुनाफाखोर कार्पोरेट परस्त के हवाले कर रही है। जिससे देश की आवाम को फिर से आजादी बचाने के लिए आंदोलन खडा करना पड़ेगा। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उद्योग के ऊपर हो रहे हमले, मजदूरों कि ज्वलंत मुद्दों को हल करने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर पेंच क्षेत्र महाप्रबंधक को भी ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने में सीटू युनियन कन्हान-पेंच क्षेत्र के पदाधिकारियों में अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, महासचिव मीरहसन, कार्य०अध्यक्ष मो०अनवर, वरिष्ठ सचिव मार्कण्डेय मिश्रा, सचिव अशोक भारती, विकास सातनकर, संतोष साहू, राजदीप दूबे, नितिन साहनी, शाखा पदाधिकारियों में रामनरायण, मोमिन अंसारी, वक्कशीस अली, रामविलास, रमेश बुनकर, धरमचंद सेंडे, तोडेंलाल, शंकरलाल, कपिल, शिवप्रसाद, राजधर, सदनलाल, राजेश, अर्जुन सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
