पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा राजपत्रित पुलिस अधीकारियों के साथ की गई गोष्ठी | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा राजपत्रित पुलिस अधीकारियों के साथ की गई गोष्ठी | New India Times

रविवार को पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में राजपत्रित पुलिस अधीकारियों (अपर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण) की गोष्ठी कर मासिक अपराध समीक्षा की गई तथा आगामी मोहर्रम एवं स्वतंत्रता दिवस को सकुशल सम्पन्न कराये जाने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा लंबित विवेचनाओं, एसआर केस, जांचों, प्रार्थना पत्रों, आईजीआरएस एवं अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई तथा उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेश-निर्देश से अवगत कराया गया। वर्तमान में प्रचलित विभिन्न अभियानों जैसे अवैध शराब के विरूद्ध, गैंग पंजीकरण, सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराने के संबंध में निर्देशित किया गया। पुराने रंजीश के मामलों को चिन्हित कर उसमें आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही कराने, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने, धार्मिक स्थलों पर निगरारी रखने एवं सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध कराने, सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उसके माध्यम से संज्ञान में आने वाले प्रकरणों को गंभीरता से लेकर तत्काल निस्तारण सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। आई.जी.आर.एस. पोर्टल की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किये जाने, जमानतदारों के सत्यापन, शातिर अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, भूमि विवाद के प्रकरणों पर सतर्क दृष्टि रखने व विवेचनाओं की गुणवत्ता को सुधारे जाने व 14(1) गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही हेतु आदेशित/निर्देशित किया गया साथ ही समय- समय पर थाना स्तर पर पुलिसकर्मियों एवं पेंशनर्स की गोष्ठी कर उनके व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही मोहर्रम के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्र में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित कर मुस्लिम समाज के गणमान्य/सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ बैठक कर सभी को शान्ति, सौहार्द कायम रखते हुए किसी भी धार्मिक स्थल पर भीड़ एकत्रित न करने, किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ नहीं होने देने तथा ताजिया और जुलूस से संबंधी शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी गाइडलाइन्स का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने एवं पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version