न्यायधीश कौशलेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

न्यायधीश कौशलेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना | New India Times

उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के द्वारा दिनांक 11.09.2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु एक वाहन का आगमन जनपद शाहजहांपुर में हुआ है, जिसको माननीय जनपद न्यायाधीश कौशलेन्द्र यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर कचहरी परिसर से तहसील पुवायॉ के बीच में मुख्य मुख्य ग्राम व ब्लाक में प्रचार प्रसार तथा तहसील पुवायॉ से ब्लाक निगोही तक के मुख्य ग्रामों में प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया गया।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहांपुर आशुतोष तिवारी द्वारा बताया गया कि इस वाहन का मुख्य उददेश्य यह है कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11.09.2021 का प्रचार प्रसार अधिक से अधिक हो सके जिससे कि आम जन उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठा सकें।
इस मौके पर मनोज कुमार राय, पीठासीन अधिकार मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण नरेन्द्र बहादुर प्रसाद, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्रीमती आभा पाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम व एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, पैनल लॉयर सुरेन्द्र पाल सिंह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहॉपुर के स्टॉफ का सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article