ब्लॉक कांग्रेस द्वारा बिजली ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम एमआर धुर्वे को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ब्लॉक कांग्रेस द्वारा बिजली ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम एमआर धुर्वे को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

मध्यप्रदेश की भाजपानीत शिवराज सरकार एवं विद्युत विभाग के द्वारा बिजली की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर एवं षड्यंत्र कर बिजली बिलों को बढ़ाकर प्रदेश की भोली भाली जनता को खुलेआम लूटा जा रहा है, यही नहीं इंदिरा गृह ज्योति योजना के अंतर्गत 100 यूनिट से अधिक 150 यूनिट तक विद्युत खपत करने वाले उपभोक्ताओं को योजना से बाहर करने का षड्यंत्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है, उक्त आशय के उद्बोधन
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी ने धरना प्रदर्शन के दौरान दिया. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में बिजली विभाग के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर विरोध किया गया। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष घनश्याम बरखा, नईमुउल्ला खान, रहमतुल्ला बेग, एडवोकेट प्रदीप शर्मा, इनायतउल्ला खान एवं अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

By nit

Exit mobile version