पोषण एवं हरियाली के लिए IGSSS संस्था की पहल, ग्रामीणों के सहयोग से लगाए 2000 पौधे | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पोषण एवं हरियाली के लिए IGSSS संस्था की पहल, ग्रामीणों के सहयोग से लगाए 2000 पौधे | New India Times

झाबुआ इंडो ग्लोबल सोशियल सर्विस सोसायटी झाबुआ के सहयोग एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक 05 अगस्त 2021 को ग्राम गढ़वाड़ा (महूडा फलिया), मेघनगर में 5 हेक्टर बंजर भूमि पर 2000 फलदार एवं वानिकी पौधों का रोपण ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर किया गया।

ग्रामीणों द्वारा ग्राम की बंजर जमीन को हरी भरी बनाने, ग्राम स्तर पर रोजगार प्राप्त करने एवं ग्राम में आवश्यक पोषक आहार की उपलब्धता के उद्देश्यों से 5 हेक्टेयर भूमि पर नीम, करंज, बेहड़ा, गलिरिसिडिया, केशिया शायमा, बांस, जामुन, महुआ, सीताफल, आँवल एवं सुरजना के पौधों का रोपण किया गया, साथ ही पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी ग्रामीणों द्वारा मिलकर ली गयी। पौधरोपण के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच श्री जवला भूरा, पंचगण एंव ग्रामीणजन, IGSSS संस्था झाबुआ से परियोजना प्रबंधक नितेश बोपचे एंव समुदाय संयोजक कलसिंह भूरिया, ICDS मेघनगर से सहायक संचालक अजयसिंह चौहान एवं परियोजना सुपरवाइजर मधुबाला खपेड, INREM फाउंडेशन झाबुआ से जिला समन्वयक कल्पना बिलवाल आदि उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version