2022 विधानसभा चुनाव में जनता इसका मूल्यांकन जवाब देगी: महेंद्र यादव | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

2022 विधानसभा चुनाव में जनता इसका मूल्यांकन जवाब देगी: महेंद्र यादव | New India Times

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 करीब आने के साथ ही सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा निकाल कर सत्ता में बैठी भाजपा को अपनी ताकत का एहसास दिलाया। समाजवादी पार्टी के नेता महेंद्र यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छात्र सभा ने साइकिल यात्रा के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी जीत का झंडा बुलंद करेगी। एक बार फिर समाजवादी पार्टी साइकिल यात्रा के जरिए यूपी के सिंहासन पर काबिज होने की तैयारी कर रही है।
सपा नेता महेंद्र यादव ने कहा की समाजवादी पार्टी जनेश्रर मिश्र की जयंती पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा निकाली जा रही है. महेंद्र यादव ने अपने 70 से अधिक समर्थकों के साथ अकबरपुर तहसील में साइकिल यात्रा निकाली. श्री यादव ने बताया कि यूपी में बेरोजगारी, किसान कानून और अन्य कई मुद्दों को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज केंद्र और योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ साइकिल यात्रा निकाल कर इस विरोध-प्रदर्शन की कमान खुद अखिलेश यादव ने संभाला है। यूपी के सभी जिलों में तहसील स्तर तक साइकिल रैली निकाली गई है।
यह सरकार की विफलता थी की कोविड-19 महामारी में बड़ी संख्या में लोग मारे गए। यह सरकार हर चीज में नाकाम रही, ऑक्सीजन तक उपलब्ध नहीं करवा पाए, जनता में नाराज़गी है. आने वाले विधानसभा चुनाव के समय में एसपी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी यह फैसला जनता ने कर लिया है। प्रदेश के लोगों ने देख लिया कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख और जिला पंचायती चुनाव में प्रदेश में किस तरह भाजपा की गुंडागर्दी चली है, महिलाओं की साड़ी खींची गई। कार्यकर्ताओं के नामांकन पर्चे तक फाड़ दिए गए। प्रशासन के सामने सदस्य के अपहरण हो रहे थे। विरोध जताने वाले समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता पीटे गए और जेल में डाले गए। साइकिल यात्रा के दौरान मोहम्मद आरजू, हाजी अकमल उर्फ जुगनू, आनंद वर्मा, अफजल अब्बास और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version