गणेशोत्सव मंडलों को एक खिडकी योजना लागू कर फ्री परमीशन देने की मांग को लेकर डॉ आसिफ शेख ने पुलिस व मनपा आयुक्त को दिया पत्र | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

गणेशोत्सव मंडलों को एक खिडकी योजना लागू कर फ्री परमीशन देने की मांग को लेकर डॉ आसिफ शेख ने पुलिस व मनपा आयुक्त को दिया पत्र | New India Times

गणेशोत्सव मंडलों को एक खिडकी योजना लागू कर फ्री परमीशन देने की मांग को लेकर एनसीपी लीडर डॉ आसिफ शेख ने पुलिस व मनपा आयुक्त को पत्र सौंपा है.

महाराष्ट्र राज्य के पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त व मीरा भाईंदर महानगरपालिका के विरोधी पक्ष नेता व एनसीपी लीडर डॉ आसिफ शेख ने कोरोना की वजह से हुए आर्थिक संकट को देखते हुए सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों को एक खिडकी योजना (वन विंडो) लागू करके सभी विभागों की परमीशन एक जगह से फ्री में देने की मांग मीरा-भाईंदर मनपा आयुक्त दिलीप ढोले व मीरा-भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्त सदानंद दाते से की है। मनपा आयुक्त व पुलिस आयुक्त को दिये गये निवेदन में डॉ आसिफ शेख ने कहा है कि कोरोना की वजह से सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों की आर्थिक परिस्थिती बेहद खराब हो गई है। लोगों से चंदा इकट्ठा करना व विज्ञापन के जरीये फंड लाना भी मुश्किल हो गया है। गणेशोत्सव के लिए मंडप परमिशन, लाईटिंग, डेकोरेशन, फलफ्रुट प्रसाद आदि कई तरह के खर्च पूरा करना मुश्किल हो रहा है। डॉ आसिफ शेख ने बताया कि सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों को मनपा से मंडप परमिशन के अलावा पुलिस विभाग से लाऊडस्पीकर व ट्रेफिक विभाग, फायर ब्रिगेड आदि परमिशन लेने में काफी मशक्कत करनी पडती है जिससे समय पर परमिशन निकालकर लाने में काफी कठीनाई आती है।इसलिए गणेशोत्सव मंडलों के लिए स्थानिय पुलिस स्टेशन व मनपा द्वारा एक ही जगह से सारी परमिशन एक खिडकी योजना (वन विंडो) लागू करके दी जाये ताकि मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को इधर उधर परमिशन लेने के लिए भटकना दौडना ना पड़े और आसानी से गणेशोत्सव से पांच सात दिन पहले ही समय पर सभी परमिशन मिल सके। डॉ आसिफ शेख ने कहा है कि कोरोना की वजह से आये आर्थिक संकट की वजह से सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों की मंडप परमिशन के लिए मनपा द्वारा किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाये और उन्हें फ्री में मंडप परमिशन दी जाये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version