भागलपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, यात्रियों में भय का माहौल | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपूर/पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, यात्रियों में भय का माहौल | New India Times

बिहार में अलग-अलग शहरों में इस तरह की घटनाओं को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी बीच भागलपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी की सूचना के बाद कल देर रात हड़कंप मच गया. एटीएस से सूचना मिलते ही भागलपुर सिटी एसपी, एसएसपी, नजदीकी थानों की पुलिस ने रेलवे परिसर की तलाशी ली। हालांकि कहीं से कुछ भी नहीं मिला। इस दौरान प्लेटफार्म पर बैठे कई यात्रियों को बाहर निकाल दिया गया। रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस दौरान यात्रियों में दहशत का माहौल देखने को मिला। कल देर रात डॉग स्कॉट से सभी प्लेटफार्म पर पटरी ईस्ट और वेस्ट फाइनल को चेकिंग किया गया।

भागलपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, यात्रियों में भय का माहौल | New India Times

सिटी एसपी सुप्रभात ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर जांच की गई है। रेल पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने एटीएस को मैसेज कर रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी दी है। इस विषय में रेल पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version