दतिया कलेक्टर श्री कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री राठौर के साथ समाजसेवी डाॅ. सुकुर्ण मिश्र ने बाढ़ प्रभावित ग्रामों का किया भ्रमण, बाढ़ में फसे ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

दतिया कलेक्टर श्री कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री राठौर के साथ समाजसेवी डाॅ. सुकुर्ण मिश्र ने बाढ़ प्रभावित ग्रामों का किया भ्रमण, बाढ़ में फसे ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला | New India Times

तेज बारिश के कारण जिले के नदी, नालों में आई बाढ़ के कारण आस-पास के गांव के ग्रामीणजन जो बाढ़ में फंसे हुए थे उन्हें जिला प्रशासन ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

कलेक्टर श्री संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर के साथ समाजसेवी डाॅ. सुकुर्ण मिश्रा ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित ग्राम औरीना, हिनौतिया, लमकना घाट, कोटरा, गोराघाट, सिंध पुल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ के कारण उक्त ग्रामों में फंसे लोगों को होमगार्ड के जिला कमाडेंड श्री आरडी सिंह के नेतृत्व में एसडीईआरएफ दतिया एवं ग्वालियर की टीमों एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा किये गए बचाव कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बहार निकालने पर उनसे कुशल क्षेम पूछा और उनसे चर्चा की। बाढ़ में फंसे लोगों के लिए बिस्किट एवं पानी की व्यवस्था की गई।

दतिया कलेक्टर श्री कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री राठौर के साथ समाजसेवी डाॅ. सुकुर्ण मिश्र ने बाढ़ प्रभावित ग्रामों का किया भ्रमण, बाढ़ में फसे ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला | New India Times

महुअर नदी में आई बाढ़ के कारण ग्राम हिनौतिया में फंसे ग्रामीणों को एसडीईआरएफ की टीम ने नाव के माध्यम से सुरक्षित निकाला। कलेक्टर श्री कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री राठौर और डाॅ. सुकर्ण मिश्रा ने ग्राम औरीना, ग्राम हिनौतिया, लमकना घाट में बाढ़ के कारण फसे ग्रामीणों को निकालने हेतु किए जा रहे रेस्क्यू कार्य का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान ग्वालियर, झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंध नदीं पर बने पुल का भी अवलोकन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article