पुलिस की दबंगई व गुंडागर्दी हुई कैमरे में कैद, सरेआम बाइक सवार को जड़ा थप्पड़, लोगों ने जमकर काटा बवाल | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

पुलिस की दबंगई व गुंडागर्दी हुई कैमरे में कैद, सरेआम बाइक सवार को जड़ा थप्पड़, लोगों ने जमकर काटा बवाल | New India Times

भागलपुर के कोतवाली पुलिस की दबंगई उस समय कैमरे में कैद हो गई जब कोतवाली के एएसआई ने एक बाइक सवार को चेकिंग के दौरान थप्पड़ जड़ दिया। वहीं एक बुजुर्ग स्कूटी सवार को हाथ उठाकर पीटने की भी कोशिश की जिसे लेकर काफी समय तक आम लोगों के द्वारा पुलिस के इस रवैया को लेकर बहस हुई।

दरअसल थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक के पास पुलिस मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक हेल्मेट लटका कर आ रहा था, इस दौरान पुलिस वालों ने उसे रोक लिया। जब युवक एएसआई साहब का पैर पकड़ कर छोड़ देने की गुहार लगा रहा था तो इसी दौरान एएसआई ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया. युवक का कहना था कि उसके पास गाड़ी के सभी कागजात मौजूद थे और वह हेल्मेट नहीं पहनने की गलती को लेकर पुलिस से गुहार लगा रहा था लेकिन वर्दी के हनक में एएसआई ने थप्पड़ जड़ दिया। वहीं एक बुजुर्ग जो अपने आप को वैज्ञानिक बता रहें थे उन पर पुलिस हाथ उठाई थी जिसके बाद वह आग बबूला हो गए और पुलिस के साथ जमकर बहस हुई।

पुलिस की दबंगई व गुंडागर्दी हुई कैमरे में कैद, सरेआम बाइक सवार को जड़ा थप्पड़, लोगों ने जमकर काटा बवाल | New India Times

घटना के बाद एएसआई का कहना है कि उसने थप्पड़ नहीं मारा है जबकि तस्वीर झूठ नहीं बोलती और तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि युवक को पुलिस वाले ने पीटा है।

कुछ दिन पहले ही कोतवाली पुलिस का चेकिंग के दौरान वसूली करते वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया ने जांच बैठाई थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

देखने वाली बात यह होगी कि दिनदहाड़े चेकिंग के नाम पर लोगों की पिटाई करने वाले एएसआई के खिलाफ आला अधिकारी क्या कहते हैं?

By nit

Exit mobile version