भाजपा प्रदेश मंत्री के साथ रोटरी क्लब अपना ने किया पौधारोपण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दूस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भाजपा प्रदेश मंत्री के साथ रोटरी क्लब अपना ने किया पौधारोपण | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में रोटरी क्लब अपना के द्वारा श्रावण मास के पावन माह में वृक्षारोपण की एक अभिनव शुरुआत की गई. नगर को स्वच्छ, सुंदर व ग्रीन बनाने के उद्देश्य से 1100 पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया. स्थानीय बाफना जिनिग फैक्टरी में एक सादे कार्यक्रम आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पत्रकार रहीम शेरानी को सम्मानित किया गया.

पत्रकार रहीम शेरानी हिन्दूस्तानी भी हुए सम्मानित.

भाजपा प्रदेश मंत्री के साथ रोटरी क्लब अपना ने किया पौधारोपण | New India Times

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सरसंघ चालक आकाश चौहान, भाजपा की प्रदेश मंत्री एवं स्वयं सहायता समूह की प्रदेश प्रभारी श्रीमती संगीता सोनी व नगर के अनेक उद्योगपतियों की उपस्थित रही. पानी की रिमझिम फुहारों के चलते श्रीमती सोनी ने आयोजन में रोटरी क्लब के इस कार्य की प्रशंसा की, कहा कि कोरोना काल में हमने आक्सीजन के महत्व को समझा है इसलिए हमें इस ओर कदम उठाना चाहिए, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रतिदिन एक पौधा लगाकर यह संदेश दे रहे हैं.

रोटरी क्लब अपना के आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बड़ी तादाद में हिस्सा लिया. समाजसेवी बलवंत हाड़ा ने रोटरी क्लब अपना के आयोजन की सरहाना की. कार्यक्रम का सफल संचालन रोटरी क्लब अपना के श्री सुमित मुथा द्वारा किया गया।

By nit

Exit mobile version