मुंबई-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सेवाओं का हुआ विस्तार | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

मुंबई-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सेवाओं का हुआ विस्तार | New India Times

रेलवे ने 05402/05401 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर स्पेशल की सेवाओं का विस्तार करने का निर्णय लिया है. विवरण निम्नानुसार है- 05401 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल की सेवाओं को पुन: दिनांक 11.8.2021, 18.8.2021 और 25.08.2021 (3 ट्रिप) तक का विस्तार दिया गया है. 05402 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल की  सेवाओं को पुन: दिनांक 13.8.2021, 20.8.2021 और 27.08.2021 (3 ट्रिप) का विस्तार दिया गया है. आरक्षण : 05402 स्पेशल ट्रेनों के विस्तारित ट्रिप के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग दिनांक 4.8.2021 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्रों एवं वेबसाइट www.irctc.co.in पर आरंभ होगी. उपरोक्त स्पेशल ट्रेन के समय तथा ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें. केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रा की अनुमति है. यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य स्थल  पर कोविड 19 से सम्बंधित सभी मानदंडों का पालन  करने की  सलाह दी जाती है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article