जुन्नारदेव भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न | New India Times

भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक का आयोजन स्थानीय जयसवाल लॉन के सभा गृह में आयोजित की गई। बैठक के उद्घाटन सत्र में सर्वप्रथम स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने देते हुए सभी का स्वागत किया व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जनहितैषी सेवाकार्यों से अवगत कराया. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात रखी। बैठक में जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी ने केंद्र की पूर्व ओर वर्तमान मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने की बात कही. कार्यक्रम प्रभारी परमजीत विज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, भाजपा में कार्यकर्ता ही महत्वपूर्ण हैं और जिले भर में पार्टी को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान है। वर्ग के समापन सत्र में कोरोना काल में भाजपा परिवार के सदस्यों का निधन हुआ था उनकी आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। टीकाकरण में सहयोग कर लोगों को टीका लगाने के लिए जागरूक करने वाले टीकाकरण प्रभारी नितेश राजपूत का सभी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू ने भी कार्यकर्तों को एक साथ मिलकर भाजपा की रीति नीति को बूथ स्तर तक पहुँचाने की बात कही। इस अवसर पर जिला मंत्री दर्शन मिगलानी पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु काका, ओमी हुड़िया, शिवकुमार राय, तरुण जैन, शिवराम पवार सहित भाजपा के समस्त मोर्चा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्षगण और मंडल पदाधिकारी व कार्यकारणी के सदस्य उपस्तिथ थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मेषलाल चंचल और आभार अंकुर रघुवंशी ने व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version