वी. के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक जागरूकता अभियान का समापन समारोह पूर्व प्रधानाचार्य डॉ एल आर वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे उप जिलाधिकारी गोला अखिलेश यादव ने उपस्थित सभी एनसीसी कैडेटों एवं एनएसएस के वॉलिंटियर्स का इस अभियान की सफलता के बारे में मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता एसीएमओ खीरी डॉ रवींद्र नाथ वर्मा ने संचारी रोगों के कारक और उनसे बचाव तथा रोग होने की स्थिति में कैसे स्वस्थ हो इस विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम संयोजक एवं नामित जिला नोडल अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने उप जिलाधिकारी महोदय को माध्यमिक विद्यालयों में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संपन्न होने वाले विविध जागरूकता गतिविधियों के बारे में अवगत कराया और संपन्न हुई प्रतियोगिताओं के विषय में बताया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रकार के मच्छर उनका वासस्थान और उन से होने वाली बीमारियों के विषय में भी जानकारी प्रदान की। अंत में प्रधानाचार्य डॉ एल आर वर्मा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति उपाध्यक्ष नारायण लाल वर्मा, गवर्नमेंट हाई स्कूल मोहम्मदाबाद के प्रधानाचार्य रोहित कुमार, गवर्नमेंट हाई स्कूल अजान की जीव विज्ञान शिक्षिका रूपाली मिश्रा, रसायन विज्ञान प्रवक्ता अशोक कुमार वर्मा, एनसीसी अधिकारी सुरविंद कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह ने किया।
