सैद नगली के सपूत हसन कामरान ने यू पी साइन्स टेलेंट सर्च एग्जाम पास कर दिखाया दम | New India Times

अरशद रज़ा, अमरोहा ( यूपी ), NIT; ​
सैद नगली के सपूत हसन कामरान ने यू पी साइन्स टेलेंट सर्च एग्जाम पास कर दिखाया दम | New India Timesअमरोहा जिला के कस्बा सैद नगली के शिक्षक हसन मेंहदी व शाइस्ता बानो के पुत्र हसन कामरान ने यू पी साइन्स टेलेंट सर्च एग्जाम 2016-17 पास कर सैद नगली का नाम फिर से रोशन कर दिया है।

मेहनत और लगन व्यक्ति को उसके मुकाम तक जरूर पहुंचाती है। कड़ी मेहनत कर डी पी एस अलीगढ़ के दसवीं कक्षा के छात्र हसन कामरान ने यू पी साइन्स टेलेंट सर्च एग्जाम पास करके दिखाया है। 

प्रदेश में अध्ययनरत सभी बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राएं इस परीक्षा मे भाग लेते हैं। इस प्रतिष्ठित परीक्षा का उद्देश्य कक्षा दसवीं से ही प्रदेश स्तर पर विलक्षण प्रतिभाओं की खोज करना है।

 हसन कामरान ने प्रदेश भर के करीब एक हजार होनहार विद्यार्थियों में अपनी जगह बनायी है। इस परीक्षा को पास करने वाले छात्र- छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति का प्रावधान भी किया गया है। ये स्कॉलरशिप उन्हीं साइंस स्ट्रीम के रेगुलर स्टूडेंट्स को मिलती है जो यूपी साइंस टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन पास करते हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए दसवीं के सिलेबस के आधार पर ऑनलाइन एग्जाम होता हैे। यह एग्जाम यूपी साइंस टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन के नाम से जाना जाता है। इसके एग्जाम के लिए दसवीं के विद्यार्थी एलिजिबल हैं। यह एग्जाम दसवीं कक्षा के सिलेबस के आधार पर होती है। एग्जाम के बाद मेरिट लिस्ट में टॉप 1000 विद्यार्थियों को 2000 रूपए हर महीने अपनी आगे की साइन्स की शिक्षा ग्रहण करने के लिए मिलते हैं। मेरिट लिस्ट के टॉप 3 स्टूडेंट्स को क्रमशः 1,00,000 रूपए, 75,000 रूपए, 50,000 रूपए मिलेंगे। 

कामरान अपनी कामयाबी के पीछे अपनी कड़ी मेहनत , माता पिता व शिक्षकों के सहयोग को मानता है। कामरान को बधाई देने के लिये उनके घर परिचितों व रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version