यावल नगर पालिका के मुख्याधिकारी बबन तड़वी को 28 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

यावल नगर पालिका के मुख्याधिकारी बबन तड़वी को 28 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया गिरफ्तार | New India Times

शुक्रवार की दोपहर को जलगांव एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर यावल नगर पालिका के मुख्याधिकारी बबन तड़वी को 28 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. ब्यूरो के इस कार्रवाई से नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. एक बार फिर निर्माण ठेकेदारों से रिश्वत के रूप में प्रतिशत की रकम वसूल करने से नगर निगम प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है.

ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार यावल शहर स्थित वाणी मोहल्ले में 14 लाख रुपये धन राशि की लागत से सड़क मार्ग निर्माण कार्य को मान्यता प्राप्त हुई थी. इस काम के वर्क आर्डर जारी करने के एवज में 2% के अनुसार 28000 की रिश्वत की मांग मुख्य अधिकारी तड़वी ने संबंधित ठेकेदार से की थी किंतु ठेकेदार की इच्छा रिश्वत देने की न होने के कारण उसने इसकी शिकायत जलगांव एसीबी के पुलिस अधीक्षक शशिकांत पाटिल से कराई थी. शुक्रवार की दोपहर को सरकारी गवाहों के समक्ष ठेकेदार से यावल मुख्य अधिकारी तड़वी ने 28 हजार रुपये रिश्वत की मांग की और स्वीकार किया जिसके चलते ब्यूरो के पुलिस इंस्पेक्टर संजोग बच्छाव, निलेश लोधी, हेड कांस्टेबल अशोक अहीरे, सुनिल पाटील, सुरेश पाटील, रविंद्र घुगे, मनोज जोशी, सुनिल शिरसाठ, जनार्धन चौधरी, प्रविण पाटील, नासिर देशमुख, ईश्वर धनगर, प्रदिप पोळ ने जाल बिछाकर तड़वी को रिश्वत की रकम स्वीकारते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version