आचार्य विद्यासागरजी के 50 वां मुनि दीक्षा दिवस "संयम-स्वर्ण महोत्सव" के रूप में मनाया जायेगा | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​आचार्य विद्यासागरजी के 50 वां मुनि दीक्षा दिवस "संयम-स्वर्ण महोत्सव" के रूप में मनाया जायेगा | New India Timesसंत शिरोमणि आचार्य परम् पूज्य विद्यासागर महाराज का 50 वां मुनि दिक्षा दिवस संयम-स्वर्ण महोत्सव के रूप में तीन दिवसीय आयोजन कर जैन समाज द्वारा मनाया जायेगा।

समाज के पदाधिकारी राहुल गंगवाल ने NIT संवाददाता को बताया कि जैन संत परम् पूज्य आचार्य विद्यासागरजी महाराज का 50 वां मुनि दीक्षा दिवस “संयम-स्वर्ण महोत्सव” के रूप में दिनांक 28 जून से 30 जून तक आचार्य विद्यासागरजी के शिष्य 108 मुनि मार्दव सागरजी महाराज के सानिध्य में धूमधाम से जैन समाज द्वारा मनाया जाएगा। 28 जून बुधवार को श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा एवं पूजन के पश्चात प्रातः 9 बजे आचार्य श्री जी की 50 वीं शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्ग से निकली जावेगी। दोपहर में 4 बजे दयोदय पशुधन गौ-सदन में पौध रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।सांय 7.30 बजे दिगम्बर जैन लाल मन्दिर में महाआरती जैन महिला परिषद द्वारा आयोजित की जावेगी।

29 जून को नित्य पूजा अर्चना के बाद दोपहर 11 बजे निराश्रितों को भोजन कराया जावेगा।सांय आरती के बाद रात्रि 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम महिला परिषद द्वारा जैन धर्मशाला में आयोजित किया जावेगा। अंतिम तीसरे दिन 30 जून को शुक्रवार को नित्य पूजा अर्चना,गौ ग्रास,महाआरती तथा जैन धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जावेंगे। उक्त दिवस के दौरान समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व में आचार्य विद्यासागरजी का 50 वां मुनिदिक्षा के रूप में मनाया जा रहा है।जिसे जैन समाज द्वारा धूमधाम मना रहा है।उसी के अंतर्गत हरदा जैन द्वारा भी तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर मना रहा है। श्री जैन ने समाज से अपील की है अपने घरों के सामने रांगोली व दीपक लगावें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version