यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जगदम्बा कॉलोनी में पानी भर जाने की शिकायत मिलने पर नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह कॉलोनी पहुंचीं। जहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए।
गुरुवार को नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह को शिकायत मिली कि कॉलोनी में पानी का भराव हो गया है जिससे कॉलोनीवासियों को परेशानी हो रही है। इस शिकायत के मिलते ही सभापति खुशबू सिंह मौके पर पहुंची और कॉलोनीवासियों से मिली जहां लोगों ने अपनी शिकायत से अवगत कराया। इस पर सभापति खुशबू सिंह ने अधिकारियों को मौके पर बुलवाया। जिसमे एक्सईएन ब्रजमोहन सिंघल, जेईएन आशीष कुमार, जेईएन प्रभा फौजदार, एईएन गुमान सिंह सैनी और मैट विधाराम एवं हसमत पहुंचे। सभापति खुशबू सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए। अगर सीवरेज की दिक्कत है उसे भी दुरुस्त करवाया जाए। जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान शीघ्र करवाया जाएगा.
