कंटेनर ने मोटर साइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कंटेनर ने मोटर साइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल | New India Times

देवरी पुलिस थाना क्षेत्र के बाईपास फोर लाइन रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को कंटेनर ट्रक ने टक्कर मारदी जिसमे बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही बाइक पर सवार एक बालक गंभीर रूप से घायल है जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है जहां देवरी बाईपास फोर लाइन रोड पर खत्री ढाबा के पास नरसिंहपुर की ओर से आ रहे कंटेनर ट्रक क्र. TS 08 UB 1141 ने मोटरसाइकिल क्र. MP49Mp5827 पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। घटना का शिकार हुए दोनों रिश्ते में पिता पुत्र बताये जा रहे हैं जिसमें मृतक का नाम अनिल दुबे उम्र 40 वर्ष एवं उनके पुत्र यश दुबे उम्र 15 वर्ष है। कंटेनर ट्रक की टक्कर में घटनास्थल पर ही अनिल दुबे की मौत हो गई वहीं उनके पुत्र यश दुबे को गंभीर चोटें होने के कारण देवरी थाना पुलिस वैन की सहायता से देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों द्वारा घायल युवा का उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही देवरी पुलिस थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। उक्त मामले में घटना का शिकार हुए मृत व्यक्ति एवं घायल का एड्रेस निवास स्थान का पता समाचार लिखे जाने तक नहीं चल पाया था। पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही है। वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति सागर मोती नगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version