ग्वालियर जिले के भीतरवार क्षेत्र में पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर की पति की हत्या, 11 महीने बाद पति का कंकाल बरामद | New India Times

संदीप शुक्ला/हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर जिले के भीतरवार क्षेत्र में पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर की पति की हत्या, 11 महीने बाद पति का कंकाल बरामद | New India Times

ग्वालियर जिले के भीतरवार क्षेत्र में पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को 11 माह तक गुमराह करती रही साथ ही कोर्ट में भी बार-बार पुलिस पर पति की तलाश न करने का आरोप लगाते हुए याचिका लगाती रही। बार-बार दबाव बनने पर पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की तो पता चला कि गुमशुदा की हत्या हो चुकी है और हत्या की आरोपी पत्नी, उसका प्रेमी और दोस्त हैं। पुलिस ने हस्तिनापुर स्थित चपरोली मौजा के एक खेत में बने पुराने कुएं से पति का कंकाल बरामद किया।

ग्वालियर जिले के भीतरवार क्षेत्र में पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर की पति की हत्या, 11 महीने बाद पति का कंकाल बरामद | New India Times

आरोपियों ने कुएं में लाश फेंकने के बाद उस पर लकड़ी के पटिए रखकर ऊपर से मिट्‌टी डालकर पौधा लगा दिया था, जो इन 11 महीनों में पेड़ हो चुका था। पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दोस्त फरार है। आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि बचने के लिए गुमराह करने और हत्या से लेकर शव ठिकाने लगाने की साजिश क्राइम पेट्रोल से सीखी थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version