भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT;
शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलए जा रहे गौरक्षा अभियान के तहत आज पुरे बीकानेर में 40 से अधिक स्थानों पर नगर वासियों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। गाय पूजन के साथ साथ उनकी सलामती के लिए और राज्य और केंद्र की बीजेपी सरकार को सदबुद्धि प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की गयी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं डॉ बुलाकीदास कल्ला, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, नेता गोपाल गहलोत, पीसीसी सचिव हाजी जिया उर रहमान, पूर्व जिला अध्यक्ष जनार्दन कल्ला ने जसुसर गेट के बाहर बायाजी चौक में गौपूजन किया। गौ पूजन करते पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ बुलाकीदास कल्ला ने कहा की बीकानेर में पूज्यनीय गाय की दुर्दशा उनके राज में हो रही है जिन्होंने इसके नाम से सत्ता प्राप्त की है। आज 36 कोटि के देवी देवताओ के वास वाली गौ माता राज्य और केंद्र सरकार की उदासीनता और निगम प्रसाशन की लापरवाही के चलते असमय ही मौत के मुँह में समां रही है। कभी बिजली के करंट से कभी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त होकर और सबसे ज्यादा तो हालत ख़राब हो रही है इनकी प्रतिबंधित पौलिथिन खाकर जिसको प्रशासन जब्त ही नहीं कर रहा।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोपाल गहलोत ने कहा की गौशाला के पास इतनी बड़ी संख्या में इनको पनाह देने की जगह नहीं है जबकि जिला प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में 28000 से अधिक गौचर भूमि है जहां पर वो इन लाचार और बेबस गौवंश की व्यवस्था कर सकता है लेकिन घोर उदासीनता के चलते वो इनके लिए उचित प्रबन्ध करने में नाकारा साबित हुआ है लेकिन कांग्रेस इनके लिए उचित व्यवस्था करवाकर ही शांत बैठेगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की नगर निगम और जिला प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते और बीजेपी के महापौर की बेरुखी की वजह से आज बीकानेर में बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर आवारा घूम रही है जिसके कारण से कई बार जनहानि भी हो चुकी है और बड़ी संख्या में होने की वजह से हर गली मोहल्लों में यह विचरण करते नजर आते हैं और प्रताड़ित होते हैं। भूख के मारे इन गौवंश को गली मोहल्ले में कचरे के ढेर में पड़ी पौलिथिन भी खानी पद रही है जिसके कारण यह मौत के मुह में समा रहे हैं। यशपाल ने कहा की कांग्रेस का एकमात्र मकसद इन गौवंश को उचित सम्मान और आश्रय दिलाना है। इसके लिए गौरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। यशपाल ने निगम और जिला प्रशासन को साफ़ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा की 10 दिनों में अगर माकूल व्यवस्था नहीं हुई तो कांग्रेस बड़ा जनांदोलन करेगी और उसमें होने वाले किसी भी नुक़सान की जिम्मेदारी इन दोनों प्रशासन की होगी।
40 स्थानों पर हुए गौ पुजन में पूर्व महापौर भवानीशंकर शर्मा, पीसीसी सचिव राजकुमार किराडू, इंटक महिला जिला अध्यक्ष राजू देवी व्यास, पूर्व पार्षद आनद सिंह, सोढा विकास तंवर शिवजी स्वामी, मंजूदेवी गौस्वामी रामचंद्र साध, रविकांत वाल्मीकि, प्रवक्ता नितिन वत्सस सक्रीय रहे।
गौरतलब है की जिन जिन मोहल्ले में गौ पूजन हुआ वहां की महिलाओं ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मंगलगीत भी गाये।
