नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने अधिकारियों के साथ तगावली का किया निरीक्षण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने अधिकारियों के साथ तगावली का किया निरीक्षण | New India Times

नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने अधिकारियों के साथ तगावली रोड स्थित सीवरेज प्लांट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को प्लांट को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
सभापति खुशबू सिंह ने सीवरेज प्लांट के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से प्लांट के हर पहलू के बारे में जानकारी ली। सिंह ने प्लांट का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से चर्चा की कि प्लांट को और बेहतर बनाया जा सकता है, इस दौरान जो भी कठिनाइयां या परेशानी आ रही हैं उसे अवगत कराया जाये। सभापति सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरवासियों के लिए यह प्लांट बहुत ही उपयोगी है इसीलिए इसके कार्य मे कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए, जो भी दिक्कत है उसे दुरुस्त किया जाए। इस मौके पर सीवरेज प्लांट को ऑपरेट करने वाले ठेकेदार को प्लांट को ठीक तरह से संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त सौरभ जिंदल ने सभापति खुशबू सिंह को प्लांट के हर पहलू से अवगत करते हुए कहा कि इस प्लांट से काफी समस्या खत्म हो जाएंगी और बहुत लाभ मिलेगा। इस मौके पर एक्सएईन ब्रजमोहन मंगल, एईन राहुल मित्तल, एईन रतन सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version