मोहन काॅलरी मैगजीन मार्ग की मरम्मत व सफाई कराने को लेकर बीएमएस ने उठाई आवाज, खदान क्षेत्र में की नारेबाजी, भूख हड़ताल करने दी चेतावनी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मोहन काॅलरी मैगजीन मार्ग की मरम्मत व सफाई कराने को लेकर बीएमएस ने उठाई आवाज, खदान क्षेत्र में की नारेबाजी, भूख हड़ताल करने दी चेतावनी | New India Times

जुन्नारदेव क्षेत्र अंतर्गत गुढ़ीअम्बाड़ा मोहन कॉलरी की मुआरी खदान में आज सुबह जनरल पाली एवं प्रथम पाली में मैगजीन आने जाने वाले मार्ग की मरम्मत करवाने एवं सफाई करवाने को लेकर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की एवं जन जागरण किया एवं सड़क ठीक नहीं करवाने की स्थिति में भूख हड़ताल करने की चेतावनी भी दी जिसमें एक स्वर में सभी मजदूरों ने भारत माता की जय के साथ सहयोग करने की बात कही. इस दौरान शाखा अध्यक्ष आशीष यादव, शाखा सचिव महेंद्र सिंह, एरिया टीएससी मेंबर दिनेश चौरसिया, डब्ल्यू आई महेश साहू, राहुल सोनी, भरत यदुवंशी, संतोष पटले, वीरेंद्र यादव, पीएससी सदस्य अमित विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौहान, शंकर साहू, राधेश्याम एवं सभी मजदूर साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version